राज्य न्यूज़

महाराष्ट्र: BMC मेयर पद पर सस्पेंस, BJP–शिंदे गुट में खींचतान का दावा

by | Jan 17, 2026 | न्यूज़, राजनीति

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में महायुति की बड़ी जीत के बाद अब मेयर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि अब तक किसी भी दल की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस बीच शिवसेना (UBT) की दो महिला नेताओं ने बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर निशाना साधते हुए मेयर पद को लेकर अंदरूनी खींचतान का आरोप लगाया है।

शिवसेना (UBT) की नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेंडेनकर ने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में BMC में मेयर पद ओपन कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षित रहा है। आमतौर पर यह प्रक्रिया चुनाव की घोषणा से पहले पूरी कर ली जाती है, लेकिन इस बार नतीजे आने के बाद भी आरक्षण को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि विभाग अब तक यह स्पष्ट क्यों नहीं कर पाया है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। पेंडेनकर ने यह भी कहा कि मेयर किस वर्ग से होगा, इसे लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

वहीं, BMC की पूर्व मेयर और शिवसेना (UBT) की नेता विशाखा राउत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हार-जीत की तस्वीर साफ है, इसके बावजूद सरकार ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि मेयर पद पर आरक्षण लागू होगा या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और शिंदे गुट के बीच मेयर पद को लेकर मतभेद हैं। राउत के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ढाई साल के लिए मेयर पद की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है, जिससे दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म