फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज़ ऑफ इंडिया (FOGSI) का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स (AICOG) 2026 बुधवार से नई दिल्ली में शुरू हो गया। देश-विदेश से आए हजारों डॉक्टरों की भागीदारी के साथ ये सम्मेलन महिला स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर देश का सबसे प्रभावशाली और व्यापक मंच माना जा रहा है। FOGSI विश्व की सबसे बड़ी पेशेवर संस्थाओं में शामिल है, जो देशभर की 260 से ज्यादा सदस्य संस्थाओं के माध्यम से 44,000 से ज्यादा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व करती है। साल 1950 में स्थापित FOGSI शिक्षा, शोध, क्लिनिकल उत्कृष्टता और जनजागरूकता के जरिए महिला स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। AICOG 2026 के दौरान 2,000 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जबकि 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ मातृ स्वास्थ्य, IVF, कैंसर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल हेल्थ और आधुनिक सर्जरी जैसे विषयों पर अत्याधुनिक सत्र आयोजित कर रहे हैं।इस वर्ष सम्मेलन की सबसे बड़ी खासियत है प्रसूति एवं स्त्री रोग के लिए भारत का पहला मेटावर्स सिमुलेशन पवेलियन। यहां AR/VR तकनीक के माध्यम से डिलीवरी और आपात स्थितियों की उन्नत ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका उद्देश्य न सिर्फ शहरी क्षेत्रों, बल्कि ग्रामीण और दूर-दराज़ इलाकों तक बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
#newdelhi #aicog2026 #womenhealth #healthupdate
