प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास के नाम पर मणिकर्णिका घाट पर धार्मिक स्थलों, देवी-देवताओं की मूर्तियों और आस्था से जुड़े स्थानों को तोड़े जाने के आरोपों को लेकर जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वाराणसी में विकास नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से आस्था, इतिहास और संस्कृति का विनाश किया जा रहा है।
#varanasi #manikarnikaghat #pmmodi #religiousplace #sanatandharma #congress #oppose #manikarnikaghatdemolition
