IPL-18 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को इकाना स्टेडियम लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और जीत अपने नाम कर ली। कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए।
राहुल त्रिपाठी ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका। पंत ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया। उनका कैच धोनी से छूटा। नो बॉल पर कैच हुए बडोनी। धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट हुए। उन्होंने 19वें ओवर में एक हाथ से सिक्स भी लगाया।

