August 11, 2026 | 9 : 14 AM

राज्य न्यूज़

अंबरनाथ नगर परिषद में फिर सियासी बवाल, उपाध्यक्ष पद को लेकर BJP–शिवसेना आमने-सामने

by | Jan 12, 2026 | न्यूज़

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद एक बार फिर राजनीतिक खींचतान का केंद्र बन गई है। परिषद में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के पार्षदों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला।

सोमवार (12 जनवरी) को नगर परिषद की आम सभा की बैठक के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान BJP और शिवसेना के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे बैठक में अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, अंबरनाथ नगर परिषद में सत्ता को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। बीते महीने हुए चुनावों में BJP ने तेजश्री करंजुले पाटील को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कराया था। हालांकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है और यह दोनों दलों के बीच नई सियासी जंग का कारण बन गया है।

गौरतलब है कि 20 दिसंबर को हुए नगर परिषद चुनावों के बाद BJP की स्थानीय इकाई ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ (AVA) का गठन किया था। इस गठबंधन के चलते शिवसेना को सत्ता से बाहर होना पड़ा, जबकि वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इसी राजनीतिक समीकरण के चलते अंबरनाथ लगातार चर्चा में बना हुआ है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म