वाराणसी की पूजा यादव का भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पांच मैचों की सीरीज में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व।
‘गांव की पगडंडी से होकर स्कूल जाती थी। लड़के सिवान में क्रिकेट खेलते थे। उन्हें देखना अच्छा लगता था। वहां से घर आती तो बगल में मौजूद गंगापुर इंटर कालेज में लड़के हॉकी खेलते थे। हाथ में हॉकी स्टिक लेकर दौड़ते लड़कों देखकर मुझे भी यह खेल भा गया। इसके बाद र
ये कहना है वाराणसी के गंगापुर की रहने वाली पूजा यादव का; पूजा का चयन आस्ट्रेलिया में होने वाली भारत-आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज के लिए हुआ है। मिडफील्डर पूजा यादव इस समय बेंगलूर के ट्रेनिंग कैंप में है। दैनिक भास्कर ने पूजा से बात की और उनके लक्ष्य और हॉकी में आने के सफर के बारे में जाने।

