राजधानी दिल्ली के जग प्रवेश चन्द्र अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आउटसोर्स कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन द्वारा नियुक्त एक निजी कंपनी पर अवैध वसूली और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जिस निजी कंपनी को स्टाफ भर्ती का टेंडर दिया गया है, वो ज्वाइनिंग के नाम पर कर्मचारियों से लगभग 50 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रही है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी सैलरी से हर महीने करीब 2 हजार रुपये अतिरिक्त रूप से वसूले जा रहे हैं। पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि वो पहले से ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं और इस तरह की अवैध मांगों ने उनकी आर्थिक स्थिति को और बदतर बना दिया है।
#Delhinews #JagPraveshChandra #hospitalextortion #illegalpayments #healthcarecorruption #Delhihospitals #medicalfraud #patientrights, #governmenthospitals #extortioncases #hospitalscams #Delhicrimenews #healthcarenews #publichealthissues #medicalethics #hospitalcomplaints, #Delhiinvestigations #newsupdates #localnewsDelhi
