भारत में हज़ारों यात्रियों की उड़ान योजनाएं खतरे में हैं, क्योंकि एयरबस ने चेतावनी दी है कि A320 परिवार के कुछ विमानों में तेज़ सूरज की किरणों के कारण फ्लाइट कंट्रोल डेटा में गड़बड़ी हो सकती है। देश में इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के करीब 200-250 विमान इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे कई उड़ानें लेट या रद्द हो सकती हैं। फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम का जिम्मा संभालने वाला ELAC कंप्यूटर अगर सही डेटा न भेजे, तो प्लेन के कंट्रोल पर असर पड़ सकता है, इसलिए सॉफ्टवेयर अपडेट या हार्डवेयर रिप्लेसमेंट ज़रूरी है।
#airindiaflight #indigoflight #weather #sunrays

