लखनऊ में तेज हवा का असर जारी है। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चल रही। सुबह से तेज धूप भी निकली हुई है। देर रात न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब बना रहेगा।
आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल यूपी में मौसम ड्राई बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजर चुका है। 17 अप्रैल से पूर्वी यूपी से फिर से मौसम बदलने की संभावना है। उन्होंने बताया- इसके चलते बादलों की गरज चमक के साथ में बौछार पड़ सकती है। पूर्वी हवाओं के असर से मौसम फिर से बदलेगा, जिसके चलते पूरे यूपी में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बारिश के आसार बन रहे हैं।

