आगरा में मेट्रो के काम के चलते एमजी रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने मेट्रो अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। अब मेट्रो अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम मिलकर काम करेगी। एसीपी सदर के नेतृत्व में बनाई गई इस टीम का उद्देश्य जाम की समस्या को खत्म करना है। इसके लिए शहर के चौराहों को चिन्हित किया गया है और सबसे पहले चौराहों पर मेट्रो का पीलर बनाया जाएगा।
#SamacharPlusOTT #agra #metro #mgroad
