लखनऊ में यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा यातायात माह की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 3 नवंबर से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार और डीसीपी ट्रैफिक ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान यातायात माह को जागरूक करने वाले वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
#SamacharPlusOTT #trafficrules #lucknow
