राज्य न्यूज़

बेटियों ने रच दिया इतिहास, जीत लिया विश्व

by | Nov 3, 2025 | क्रिकेट, स्पोर्ट्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास: पहली बार जीता वनडे विश्व कप!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ‘वीमेन इन ब्लू’ ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह भारत की महिला टीम का 50 ओवर फॉर्मेट में पहला विश्व कप खिताब है, जो 2005 और 2017 में फाइनल हारने के बाद आया। यह जीत न सिर्फ खेल का, बल्कि लाखों लड़कियों के सपनों का भी प्रतीक है| अब तक ऑस्ट्रेलिया सात बार, इंग्लैंड चार बार और न्यूजीलैंड एक बार विश्व विजेता बन चुकी है| फाइनल में दीप्ति शर्मा 5 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनीं। उनकी गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका की मध्य क्रम को ध्वस्त कर दिया। वहीं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। मंधाना ने जीत के बाद कहा, “यह जीत को समझना मुश्किल हो रहा है – यह सपनों जैसी है!”| ऋचा घोष ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। बेटियों के इतिहास रचने के बाद बधाईयों को ताता लग गया| पीएम मोदी, विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर ने जीत के बाद टीम का उत्साह बढ़ाया और महिला टीम को बधाईयां दी|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म