आज से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रोमांचक 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। वनडे सीरीज में 1-2 से हारने के बाद भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वापसी करने को बेताब है। यह सीरीज 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है|
मैच का समय और जगह
- पहला टी20: 29 अक्टूबर 2025, मनुका ओवल, कैनबरा।
- शुरुआत का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे (टॉस: 1:15 बजे)।
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी कमेंट्री के साथ।
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप पर फ्री में उपलब्ध।
ताजा अपडेट: टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।
पूरी सीरीज का शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | जगह | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 1 | 29 अक्टूबर | मनुका ओवल, कैनबरा | 1:45 PM |
| 2 | 31 अक्टूबर | एमसीजी, मेलबर्न | 1:45 PM |
| 3 | 2 नवंबर | बेलरिव ओवल, होबार्ट | 1:45 PM |
| 4 | 6 नवंबर | बिल पिपेन ओवल, गोल्ड कोस्ट | 1:45 PM |
| 5 | 8 नवंबर | द गाबा, ब्रिस्बेन | 1:45 PM |

