21 अक्टूबर 2025 को जापान की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आया, जब संसद ने 64 वर्षीय साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता साने ताकाइची एक अति-रूढ़िवादी विचारधारा की मजबूत नेता मानी जाती हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली, जिन्हें दो बार चुनावी हार का सामना करने के बाद इस्तीफा देना पड़ा। ‘चेंज एलडीपी’ (#ChangeLDP) नारे के साथ पार्टी ने नए नेतृत्व की ओर कदम बढ़ाया और ताकाइची को अपना चेहरा बनाया। खास बात यह है कि साने ताकाइची द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की उन गिनी-चुनी नेताओं में से हैं, जिन्होंने बिना किसी राजनीतिक परिवार या विरासत के राजनीति में प्रवेश कर शीर्ष पद तक का सफर तय किया है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

