August 11, 2026 | 3 : 34 AM

राज्य न्यूज़

गाजीपुर में साइबर ठगों की चालबाज़ी: रिश्तेदारी का बहाना बनाकर लखनऊ निवासी से ठगे ₹1.20 लाख

by | Oct 19, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने इस बार लखनऊ निवासी किशन चंद वर्मा को निशाना बनाया। आरोपियों ने पारिवारिक रिश्तेदारी का सहारा लेकर एक कहानी रची और उसे ऐसी चालाकी से फंसाया कि जब तक किशन कुछ समझ पाता, उसके बैंक खाते से ₹1 लाख 20 हजार रुपये गायब हो चुके थे।

यह मामला गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित किशन चंद को एक फोन कॉल आया जिसमें खुद को उसके बहनोई श्रवण से जुड़ा बताते हुए कहा गया कि “श्रवण के मामा के बेटे का एक्सीडेंट हो गया है, सिर में गंभीर चोट आई है और तुरंत पैसों की ज़रूरत है। हमारे खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे, आपकी मदद चाहिए।”

फोन कॉल के बाद, ठगों ने विश्वास जीतने के लिए किशन के मोबाइल पर ₹10,000 के ट्रांजैक्शन का नकली मैसेज भी भेज दिया। इसके बाद उन्होंने किशन से बैंकिंग जानकारी हासिल कर उसके खाते से कुल ₹1.20 लाख निकाल लिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करें और बैंक संबंधित जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगों से सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म