मुरादाबाद में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने महिला कल्याण में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। एसएसपी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की प्राथमिकता को दोहराया और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से महिलाओं की सुरक्षा में सहयोग की अपील की।
#SamacharPlusOTT #moradabad #upnews #missionshakti
