शुक्रवार को देशभर में विवाहित जोड़ों ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाते हुए तस्वीरें साझा की, और लिखा-करवा चौथ का ये पावन पर्व केवल संस्कृति और परंपरा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और विश्वास की गहराई का उत्सव भी है। आज प्रदेश की असंख्य मातृशक्ति ने अपने पति के दीर्घायु और सुख-समृद्ध जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा है।इस अवसर पर धर्मपत्नी के साथ इस पर्व का संकल्प निभाते हुए, उनके त्याग और स्नेह को हृदय से नमन करता हूं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि रिश्तों की मजबूती का आधार प्रेम के साथ-साथ आस्था, त्याग और अटूट विश्वास भी है।ईश्वर से प्रार्थना है कि करवा चौथ का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य का प्रकाश लाए और हर घर-आँगन खुशियों से परिपूर्ण हो।
#SamacharPlusOTT #cmpushkarsinghdhami #karwachauth
