नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिठाई प्रेमियों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। खाद्य विभाग की छापेमारी में 10,000 किलो सड़े हुए रसगुल्ले बरामद हुए हैं, जिनमें मक्खियां तैरती हुई पाई गईं। ये रसगुल्ले खुले बाजार में बिकने को तैयार थे और इन्हें खाने से जान का खतरा भी हो सकता था। विभाग ने इन मिठाइयों को तुरंत नष्ट कर दिया। हालांकि, मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक कोई सख्त सजा नहीं हुई है। जब तक सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेगी, तब तक बाजारों में ऐसा “मौत का सामान” यूं ही बिकता रहेगा। सावधानी ही सुरक्षा है।
#SamacharPlusOTT #greaternoida #upnews
