गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक विवादित फ्लैक्स लगाया गया है, जिस पर ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘हिसाब से रहो साहब, हम सब्र में हैं कब्र में नहीं’ लिखा हुआ है। यह फ्लैक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फ्लैक्स किसकी दुकान पर लगाया गया है और इसे किसने लगवाया है। इस विवादित फ्लैक्स को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इस मामले में भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#samacharplusott #Gorakhpurcontroversy #ilovemuhammad #upnews
