उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 29 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने 10 कुख्यात और इनामी अपराधियों को मुठभेड़ों में मार गिराया।
इन सभी अपराधियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी जैसे संगीन आरोप शामिल थे। कई पर एक लाख रुपये से अधिक का इनाम भी घोषित था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कार्रवाईयों में SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल थीं। अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिरों से मिलने पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की। मुठभेड़ों से पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में सभी मारे गए।
राज्य सरकार का कहना है कि यह अभियान कानून का भय स्थापित करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।

