September 6, 2026 | 12 : 17 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

रस्सी कूद खेल में दो नाबालिग बहनों में हुआ विवाद, एक ने फांसी लगाकर दे दी जान; मचा कोहराम

by | Oct 9, 2025 | न्यूज़

झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. टंडवा थाना क्षेत्र के पदमपुर पंचायत के लेबुआ गांव में एक मासूम बच्ची ने मामूली रस्सी कूद खेल में विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं.

झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. टंडवा थाना क्षेत्र के पदमपुर पंचायत के लेबुआ गांव में एक मासूम बच्ची ने मामूली रस्सी कूद खेल में विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, रोहित राणा की दो नाबालिग बेटियां मंगलवार शाम घर के पास रस्सी कूद खेल रही थीं. खेल के दौरान दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे से बोलना बंद कर दिया. परिवारवालों ने सोचा कि यह दो बहनों के बीच का सामान्य झगड़ा है, जो थोड़ी देर में खत्म हो जाएगा. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मामूली मनमुटाव इतना भयानक रूप ले लेगा.

करीब दस साल की छोटी बहन, जो झगड़े से आहत थी, चुपचाप अपने कमरे में चली गई. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो माता-पिता ने दरवाजा खोला तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. उनकी नन्ही बेटी फांसी के फंदे से झूल रही थी. वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म