उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाल्मीकि जयंती पर भगवान राम को गाली देने वालों को एक कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपमान करना भगवान वाल्मीकी का अपमान करने के बराबर है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी देशवासियों को महर्षि बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी.
सीएम योगी ने यह बयान महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए दिया. हर साल 7 अक्टूबर को देशभर में, खासकर चित्रकुट में वाल्मीकि जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है.

