उत्तर प्रदेश के संभल में इन दिनों एक मस्जिद को गिराए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसके साथ ही “आई लव मोहम्मद” कैंपेन पर भी समाज में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी माहौल के बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क हाल ही में हयात नगर में आयोजित जश्न-ए-ग़ौसुल-वरा कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कहा, “हमारे बुजुर्गों ने इस सरज़मीं के लिए कुर्बानियां दी हैं। हमारा इतिहास बलिदानों से भरा है। इस्लाम हमें सिखाता है कि जिस मुल्क में रहो, उससे मोहब्बत करो और वफादारी निभाओ।”
उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम, मोहब्बत और वफादारी का पैगाम देता है। “हमें अपनी वफादारी साबित करने की जरूरत नहीं है। हमें अपने इतिहास पर शर्मिंदा होने की जगह उस पर फख्र होना चाहिए। अफसोस की बात है कि आज हमारी नई पीढ़ी अपने अतीत को भूलती जा रही है। एक सच्चा मुसलमान अपने धर्म के साथ-साथ अपने देश का भी सम्मान करता है,” उन्होंने कहा।

