September 6, 2026 | 3 : 13 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

शादी के अगले दिन बुजुर्ग की मौत, गांव में फैली शोक की लहर

by | Oct 3, 2025 | उत्तर प्रदेश

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) — जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग की शादी के बाद अचानक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को 70 वर्षीय सगरू राम ने 35 वर्षीय महिला से विवाह किया था, लेकिन शादी के अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, रात में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और सुबह तड़के उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सगरू राम की मौत का कारण कार्डियोवैस्कुलर एक्सीडेंट (CVA) यानी ब्रेन स्ट्रोक बताया गया है।

मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए सगरू राम के भतीजे ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। बताया जा रहा है कि सगरू राम की अपनी कोई संतान नहीं थी।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग बुजुर्ग की अचानक हुई मौत पर शोक जता रहे हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म