September 6, 2026 | 4 : 02 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

पीएम मोदी कल युवाओं को देंगे 62,000 करोड़ की सौगात, बिहार को मिलेगा खास फोकस

by | Oct 3, 2025 | न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में युवाओं के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 62,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, इस मौके पर राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन भी होगा। यह इस समारोह का चौथा संस्करण है, जिसमें देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के 46 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी एक नई योजना ‘पीएम-सेतु’ (प्रधानमंत्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई) की शुरुआत करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार 60,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस योजना के तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई संस्थानों को ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल के तहत आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें 200 हब और 800 स्पोक आईटीआई शामिल होंगे।

हर हब आईटीआई चार अन्य संस्थानों (स्पोक) से जुड़ा होगा और इन केंद्रों को अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, नए जमाने के ट्रेड्स, डिजिटल लर्निंग और इनक्यूबेशन सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

इस पहल के तहत बिहार को भी खास प्राथमिकता दी जाएगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म