भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस हैंगर को निशाना बनाया था। इस हमले में पाकिस्तान के 4 से 5 सैन्य विमान नष्ट हुए, जिनमें अमेरिकी निर्मित F-16 फाइटर जेट भी शामिल हैं।
एयर चीफ ने बताया कि जिन हैंगरों को निशाना बनाया गया, उनमें से एक F-16 विमानों का था। इसके अलावा कुछ निगरानी (सर्विलांस) विमान भी हमले की चपेट में आए।
ऑपरेशन की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने अपने सभी टारगेट पर सटीक हमला किया। हमारे विमान पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर तक घुसे और सफलतापूर्वक मिशन को अंजाम दिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस घटना को लेकर अपने नागरिकों को काल्पनिक कहानियां सुना रहा है, लेकिन भारत ने ज़मीनी सच्चाई के आधार पर कार्रवाई की है।
एयर चीफ ने बताया कि यह ऑपरेशन तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल का उदाहरण था और इसकी योजना व निष्पादन दोनों ही बेहद सटीक रहे।

