मेरठ का चर्चित नीला ड्रम कांड अब एक नए मोड़ पर है। पति सौरभ की हत्या कर लाश को ड्रम में पैक करने वाली मुस्कान जेल में नवरात्र के व्रत रख रही है। गर्भवती मुस्कान रोज मां दुर्गा की पूजा कर रही है और रामायण व सुंदरकांड का पाठ भी करती है। उसका कहना है कि वह चाहती है उसका बच्चा संस्कारी बने। जेल प्रशासन ने व्रतधारी महिलाओं के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। वहीं, मुस्कान का प्रेमी साहिल भी नवरात्र का पहला और आखिरी व्रत रख रहा है। हालांकि लोग मानते हैं कि उसका गुनाह इतना बड़ा है कि प्रायश्चित संभव नहीं।
#SamacharPlusOTT #meerut #niladrum #drums #muskan #navratri #durgapooja
