आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है, और इस अवसर पर मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। मां शैलपुत्री को सौभाग्य की देवी माना जाता है और उनकी उपासना से चंद्रमा के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं। गोरखपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित मां तरकुलहा देवी का प्राचीन मंदिर भक्तों की भीड़ से गुलजार है। इस मंदिर की महिमा अपरंपार है कहा जाता है कि यहां जो भी मन्नतें मांगी जाती हैं, वे पूरी होती हैं। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, जिसमें मां दुर्गा और उनकी नौ शक्तियों की उपासना की जाती है। इस साल नवरात्रि पूरे 10 दिनों तक चलने वाली है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है और भक्त उन्हें घी का भोग लगाकर अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।
#SamacharPlusOTT #navratri #maashailputridevi
