सिंगर गुरु रंधावा अपनी सिंगिंग के अलावा बेबाकपन के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर वो अपनी राय खुलकर रखते हैं। फैंस को गुरु का ये अनफिल्टर्ड नेचर खूब भाता है।
सिंगर फिलहाल अपने सोलो एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले उन्होंने लगभग एक दशक तक टी-सीरीज के साथ काम किया है। हाल की लंबे समय से टी-सीरीज और गुरु के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं।
एल्बम को लेकर कहा, कि मैंने पहले दिन से लेकर अब तक जो जर्नी तय की है, उसे इस एल्बम के जरिए बयां करने की कोशिश की है। अपने इमोशन को दिखाने की कोशिश की है। मैंने ये नाम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ अपनी म्यूजिक जर्नी से ही प्रेरित होकर रखा है।
लाइफ में कई दफा आप ऐसा काम करते हैं, जिसमें बदलाव की जरूरत होती है। फिर उस बदलाव की तरफ आप कदम बढ़ाते हैं। ये मेरे खुद के बदलाव की तरफ मेरा पहला कदम है।

