
क्या होता है संपात बिंदु या Equinox : जब दिन-रात होते हैं बराबर, जानिए इसके पीछे का संपूर्ण खगोलीय रहस्य एवं मान्यताएँ । खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि Equinox (संपात बिंदु) वह खगोलीय घटना होती हैं जब सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा को पार करता है; अर्थात सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर पड़ती हैं। इसी का नतीजा होता कि पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि लगभग समान हो जाती है। और यह खगोलीय घटना साल में दो बार घटित होती है: वसंत संपात (लगभग 21 मार्च) और शरद संपात (लगभग 22-23 सितंबर)। इस वर्ष शरद संपात 22 सितंबर को घटित होगा।

वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला (तारामण्डल) गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2025 को दिन और रात बराबर होंगे और इस दिन के बाद धीरे धीरे भारत समेत पूरे उत्तरी गोलार्ध में पड़ने वाले तमाम देशों में भी दिन छोटे और रातें बड़ी होनी शुरू जायेंगी।

