पिछले महीने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ा था| अब इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है|जायसवाल ने आगे जानकारी दी कि 16 सितंबर 2025 को सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच की अगुआई में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य मंत्रालय में बैठकें कीं| इन बैठकों में सकारात्मक और दूरदर्शी बातचीत हुई, जिसमें व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष एक पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए अपने प्रयासों को तेज करेंगे| इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते पर कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच एक मजबूत व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस साझेदारी में दोनों देशों के आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का पूरी तरह से सम्मान किया जाएगा।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
