राज्य न्यूज़

दिल्ली छात्र संघ चुनाव में लहराया भगवा परचम, 4 में से 3 सीटों पर ABVP का कब्जा

by | Sep 19, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार जीत हासिल की है. DUSU के केंद्रीय पैनल की 4 में से 3 सीटों पर ABVP ने अपना दबदबा बनाया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है.. डूसू चुनाव 2025 में कुल 1,53,100 पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने मतदान किया था. मतदान प्रतिशत 39.36% रहा. इस बार कुल 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच देखने को मिला.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित सचिव और ABVP नेता कुणाल चौधरी ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के हर छात्र को वोट देने और मुझे समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा. 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म