बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें राष्ट्रगान के दौरान बीच में अपनी जगह से हटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं ने उन पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो फैलाया जा रहा है, वह अधूरा है और गलत संदर्भ में पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए गई थीं कि राष्ट्रगान पूरी गरिमा और सही तरीके से गाया जाए।
बांसुरी स्वराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना का पूरा वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह है पूरा वीडियो, जिसमें हमने गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रगान पूरा किया।”
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपुर ने अधूरा वीडियो पोस्ट कर बांसुरी स्वराज पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो यह दोहरे मापदंड की निशानी होगी।

