आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 20 दिन बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई। मामला कुरनूल जिले के होलागुंडा मंडल के मुड्डाटा मागी गांव का है, जहां के रहने वाले युवक कार्तिक ने शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो की मदद ली थी।
जानकारी के मुताबिक, मैरिज ब्यूरो के माध्यम से कार्तिक ने चार लाख रुपये जमा किए और फिर उसकी शादी तय की गई। शादी के बाद पति-पत्नी ने करीब 20 दिन साथ बिताए, लेकिन इसके बाद युवती अचानक गायब हो गई। जब कार्तिक ने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसके और उसके जानने वालों के मोबाइल नंबर बंद मिले।
शक होने पर कार्तिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच में सामने आया कि यह पूरी योजना एक ठगी का हिस्सा थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित दुल्हन और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना ने इलाके में मैरिज ब्यूरो के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

