प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने न केवल देश में बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी अलग छवि बनाई है। अपने कार्यकाल के दौरान वह दुनिया भर में प्रभाव छोड़ने वाले नेताओं में शुमार हुए हैं। अमेरिका, रूस, ब्राज़ील से लेकर नामीबिया तक—प्रधानमंत्री मोदी को अब तक कुल 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए एक रिकॉर्ड है।
नामीबिया से मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
हाल ही में, 9 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नामीबिया की राजधानी विंडहोक में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह द्वारा प्रदान किया गया। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय नेता को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी की ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि भारत की वैश्विक स्थिति को उन्होंने किस तरह मजबूत किया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक कौशल को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

