August 11, 2026 | 8 : 21 AM

राज्य न्यूज़

भारत-पाकिस्तान मैच पर संजय राउत का बड़ा दावा: बोले- मैच फिक्स था, पाकिस्तान को हुआ भारी आर्थिक लाभ

by | Sep 15, 2025 | न्यूज़

एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने दावा किया कि यह मैच फिक्स था और इसके जरिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को करीब 1,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये के कथित सट्टेबाज़ी कारोबार में से 50,000 करोड़ रुपये सीधे पाकिस्तान को गए।

संजय राउत ने सरकार पर भी निशाना साधा और सवाल उठाया कि जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आर्थिक मदद न देने की बात करता है, तो फिर ऐसे मैचों के जरिए उसे लाभ क्यों पहुंचाया जा रहा है।

राउत ने इसे “सरकार की नैतिक विफलता” बताया और कहा कि यह मैच कहीं भी—चाहे दुबई हो, अबू धाबी हो या कोई और देश—खेलना उचित नहीं था। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की सराहना की, जिन्होंने कथित तौर पर इस मैच का विरोध किया था। राउत का आरोप है कि भारत सरकार की अनुमति के बिना यह मैच संभव ही नहीं था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह निर्णय केंद्र सरकार की मंशा से लिया गया था।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म