राज्य न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, मरीज को इलाज का भरोसा

by | Sep 15, 2025 | उत्तर प्रदेश, यूपी की राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। प्रदेशभर से आए 50 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं।

रायबरेली से आए एक युवक ने बताया कि उसके पिता किडनी, हृदय और यूरिन संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल में इलाज कराना अब संभव नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज का खर्च तय करने के लिए अस्पताल से एस्टीमेट भी मंगवाने को कहा।

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वाले कई लोगों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा। सीएम योगी ने सभी से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च सरकार उठाएगी, बस अस्पताल से एस्टीमेट भिजवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों से सरकार लगातार जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म