राज्य न्यूज़

नकली ‘ब्रांडेड’ नमक का गोरखधंधा: गोरखपुर में बेधड़क बिक रहा मिलावटी नमक, सेहत पर मंडरा रहा खतरा

by | Sep 14, 2025 | उत्तर प्रदेश, कानपुर, गोरखपुर, न्यूज़

गोरखपुर: शहर में नकली ब्रांडेड नमक की री-पैकिंग का गोरखधंधा बेधड़क जारी है। सूत्रों के मुताबिक, कानपुर से थोक में सस्ता पिसा हुआ नमक मंगाया जाता है और उसे गोरखपुर में नामी ब्रांड्स के रैपर में पैक कर बाजार में बेचा जा रहा है।

इस मिलावटी नमक को “टाटा” या अन्य मशहूर ब्रांड्स के नाम से बाजार में उतारा जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को असली और नकली नमक में फर्क करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ये पैकेट खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे दुकानदारों तक आसानी से पहुंचाए जा रहे हैं।

खतरनाक बात यह है कि नमक को फ्री फ्लो बनाने के लिए इसमें पोटैशियम फेरोसायनाइड जैसे रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है, जो बिना किसी गुणवत्ता परीक्षण के मिलाया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के रसायन युक्त नमक का लंबे समय तक सेवन लिवर और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह पूरा नेटवर्क नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर और लालडिग्गी जैसे इलाकों में चोरी-छिपे चलाया जा रहा है। नकली रैपर्स दिल्ली से लाकर लोकल स्तर पर इतने कुशलता से पैकिंग की जाती है कि आम ग्राहक ठगा जाता है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि प्रति पैकेट 12 से 15 रुपये तक के मुनाफे के लालच में लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं, भले ही इसके चलते लोगों की सेहत खतरे में पड़ रही हो।

गोरखपुर शहर में नमक की री-पैकिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है। कानपुर से थोक में पिसा हुआ सस्ता नमक यहां लाया जाता है और यहां उसे नामी-गिरामी ब्रांड के पैकेट में पैक कर बाजार में खपा दिया जाता है।

नमक में नमी रोकने के लिए एंटी केकिंग एजेंट के तौर पर पोटैशियम फेरोसायनाइड मिलाया जाता है। इससे नमक फ्री फ्लो हो जाता है। 12-15 रुपये प्रति पैकेट के मुनाफे के चक्कर में धंधेबाज लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय से ऐसा नमक खाने से लिवर खराब हो सकता है। गोरखपुर के नौसड़, ट्रांसपोर्टनगर और लालडिग्गी इलाके के कुछ घरों में चोरी-छिपे चल रहा है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, थोक में सस्ता नमक लाने के बाद उसे ब्रांडेड पैकेट में भरा जाता है। इस खेल में प्रति पैकेट करीब 12 से 15 रुपये तक का मुनाफा होने के कारण इसमें शामिल लोग जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटते।
दिल्ली से लाए गए रैपर में स्थानीय स्तर पर बनाई गई नकली पैकिंग इतनी सटीक होती है कि पहली नजर में ग्राहक को असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और छोटे दुकानदारों तक ये नकली पैकेट बड़ी आसानी से पहुंच जाते हैं। उपभोक्ताओं को न केवल ठगी का शिकार होना पड़ता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ने का खतरा बना रहता है। क्योंकि बिना किसी जांच-पड़ताल और गुणवत्ता मानक के यह नमक पैक किया जाता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म