August 11, 2026 | 11 : 21 AM

राज्य न्यूज़

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: डिंपल यादव समेत 151 यात्रियों की जान बची

by | Sep 14, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E-XXXX टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सकी। विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, सपा नेता सूरज सिंह सहित कुल 151 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे फ्लाइट रनवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। टेकऑफ से चंद सेकंड पहले अचानक विमान में असामान्य आवाज सुनाई दी और उसे पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिल पाया। स्थिति को भांपते हुए कैप्टन ने तुरंत निर्णय लेते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया और विमान को रनवे के अंतिम छोर से कुछ मीटर पहले ही सुरक्षित रोक लिया।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट ने सुबह 11 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी वजहों से उसमें देरी हुई और बाद में जब टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू हुई, तो यह समस्या सामने आई। सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण विमान को बदलना पड़ा।

कैप्टन की सतर्कता और समय पर लिए गए फैसले से सभी यात्रियों की जान बच गई। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म