राज्य न्यूज़

“मैं खुद संभाल लूं क्या व्यवस्था?” – निरीक्षण के दौरान एसपी पर भड़के मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडियो वायरल

by | Sep 14, 2025 | न्यूज़, राजनीति

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में हुई भारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर खेतों में पानी भरने से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम जिले के सैलाना पहुंचे, जहां उन्होंने आंबा और करिया गांव में खेतों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधी बातचीत भी की।

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार पर नाराज़ होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निरीक्षण के दौरान कैमरामैन और कुछ ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने खड़े हो गए, जिससे उन्हें खेतों की स्थिति ठीक से देखने में परेशानी हुई।

स्थिति से असहज होकर मुख्यमंत्री ने SP को फटकारते हुए कहा, “मतलब क्या रह गया एसपी साहब? या फिर मैं ही कर लूं, आपसे नहीं बन रहा तो छोड़ो, जितना बोला है उसे हटाओ।”

सीएम की यह टिप्पणी अब चर्चा का विषय बन गई है और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म