देवरिया के गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर नगर और डिपो के बीच गोरखपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार की बस ने अपने आगे चल रही तेल टैंकर में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर होने से लोगों में सनसनी फैल गयी। इस दुर्घटना में लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गए है।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने लोगों की मदद से घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मौके पर दर्जनों की संख्या में एंबुलेंस और दो फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई। घटना के बाद सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी इमरजेंसी में पहुंच गए। वहीं, घटना के एक घंटे बाद एसडीएम श्रुति शर्मा और डेढ़ घंटे बाद डीएम दिव्या मित्तल भी मामले का जायजा लेने के लिए पहुंची है।

