जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के कलाबन गांव में हालिया भारी बारिश के बाद जमीन धंसने की गंभीर घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। करीब 700 से ज्यादा ग्रामीण इससे प्रभावित हुए हैं।
गांव के लगभग 95 मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे ये घर अब रहने लायक नहीं बचे। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर स्थानांतरित कर दिया है।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

