August 11, 2026 | 3 : 38 PM

राज्य न्यूज़

वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम की मुलाकात, बोले- भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, एक परिवार हैं

by | Sep 11, 2025 | न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के रिश्ते केवल औपचारिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देश एक पारिवारिक भावना से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र में मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा हूं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि काशी भारतीय संस्कृति की आत्मा है और सदियों पहले भारत से जो सांस्कृतिक मूल्य मॉरीशस पहुंचे, वे वहां की जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च में जब वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए थे, तब दोनों देशों के संबंधों को ‘उन्नत रणनीतिक साझेदारी’ (Enhanced Strategic Partnership) का दर्जा दिया गया था।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने चागोस समझौते के लिए पीएम रामगुलाम और मॉरीशस की जनता को बधाई भी दी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म