भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली चंडीगढ़ की बेटी काशवी गौतम को रविवार का दिन हमेशा याद रहेगा।
रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले काशवी स्टेडियम में पांड्या से मिलने पहुंची। इस मौके पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें एक खास 1100 ग्राम का बैट देते हुए कहा –“ये तू चैक कर, खेल और अगर अच्छा नहीं लगे तो वापस कर देना।
इंज्वाय, गो वैल… इंडिया के लिए खेलो।” काशवी ने इस पल की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा –“चैम्पियंस सिर्फ खेल नहीं खेलते, वे अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाते हैं। हार्दिक पांड्या, वादा किया, वादा निभाया।

