राज्य न्यूज़

कौन हैं नेपाल के युवाओं पर राज करने वाले रैपर बालेन शाह?

by | Sep 11, 2025 | Shorts

नेपाल में हिंसा अपने चरम पर है। पीएम, राष्ट्रपति समेत कई नेता GenG के विरोध के आगे झूक गए हैं। इसी बीच नेपाल की राजनीति में इस वक्त सबसे चर्चित नाम है बालेंद्र शाह उर्फ बालेन आइये जानते हैं इनके बारे में। कभी रैप की दुनिया में अपनी तड़कती-भड़कती लाइनों से युवाओं के दिलों को धड़काने वाले बालेन आज सड़कों पर उतरे उसी युवाशक्ति के प्रतीक बन चुके हैं। 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में जन्मे बालेन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, भारत से Structural Engineering में मास्टर्स किया और फिर अचानक राजनीति में कदम रखकर सबको चौंका दिया। मेयर बनने के बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लिए और सीधे जनता से जुड़कर नई तरह की राजनीति की शुरुआत की। उनकी साफ छवि, बोलने का अंदाज और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें युवाओं का आइकॉन बना दिया। सोशल मीडिया बैन से शुरू हुए मौजूदा आंदोलन ने बालेन को राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्थापित कर दिया है। रैप की बीट्स से निकला ये चेहरा आज नेपाल की सत्ता के भविष्य की धड़कन बन चुका है। रैपर बालेन शाह युवाओं से मिलने के लिए सड़क पर पहुंचे और उनसे बात की।

#nepal #rapper #viralprotest #protestinnepal

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म