राज्य न्यूज़

रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को लेकर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

by | Sep 10, 2025 | उत्तर प्रदेश, यूपी की राजनीति

रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित महावीर डिग्री कॉलेज के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने का प्रयास किया और “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे लगाए। इस दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए राहुल गांधी का काफिला रुका रहा, जिसके चलते मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

बताया जा रहा है कि यह विरोध स्थानीय राजनीतिक तनाव और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर किया गया था।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म