SA20 2025 का ऑक्शन आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहा है| नीलामी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे(2:00 PM लोकल टाइम) पर शुरू होगी, जिसमें 541 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें 300 दक्षिण अफ्रीकी और 241 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।इसमें कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है, क्योंकि 13 भारतीय खिलाड़ियों (जैसे पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल) का नाम फाइनल लिस्ट में नहीं आया। बता दें SA20 सीजन 4 की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 से होगी।
मुख्य बिंदु:
- बड़े नाम: एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, जेम्स एंडरसन, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी नीलामी में हैं।
- स्लॉट और बजट: 84 स्लॉट (59 दक्षिण अफ्रीकी, 25 विदेशी) उपलब्ध हैं, कुल बजट करीब 62 करोड़ रुपये।
- नियम: प्रत्येक टीम को दो अंडर-23 स्थानीय खिलाड़ी चुनने होंगे; रूकी ड्राफ्ट हटा दिया गया है।
- सबसे बड़ा पर्स: प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास 16.28 करोड़ रुपये।

