आज से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है| यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा और यह टी20आई फॉर्मेट में होगा। इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं जो हैं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हॉन्गकॉन्ग। आज टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम दोपहर 2:30 बजे जीएमटी (भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे) खेला जाएगा| मैच का लाइव प्रसारण आप Sony Sports Ten 1 (अंग्रेजी), Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और अन्य सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भारत का पहला मैच कल, 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में होगा।
ग्रुप डिवीजन:
- ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
- ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग
टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे, और भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को हो सकता है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, और वे खिताब बचाने उतरेंगे।

