August 13, 2026 | 1 : 33 AM

राज्य न्यूज़

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर को ग्रामीणों ने कंधों पर उठाया, वायरल हुआ वीडियो

by | Sep 8, 2025 | न्यूज़, बिहार

रविवार को बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी और बरारी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय ग्रामीण सांसद तारिक अनवर को अपने कंधों पर बैठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए सांसद को वीवीआईपी सुविधाओं की जरूरत नहीं होनी चाहिए। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को ग्रामीण जनता के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए और इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिए।

बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि कटिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच कांग्रेस सांसद का ग्रामीणों के कंधों पर सवार होकर दौरा करना चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस कब तक गरीब और ग्रामीण जनता का अपमान करती रहेगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म