August 13, 2026 | 4 : 28 AM

राज्य न्यूज़

बाढ़ से जूझ रहे छत्तीसगढ़ की मदद को आगे आए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव

by | Sep 7, 2025 | न्यूज़

देशभर में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, खासकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानवीय पहल करते हुए छत्तीसगढ़ की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ राहत सामग्री से भरी एक विशेष ट्रेन भेजी है। इस सहायता में आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयाँ, कपड़े और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा, “पड़ोसी राज्य की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा है। हम हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि देश की सभी सरकारें आपदा के समय एकजुट होकर जनता के साथ खड़ी रहें।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म